Welcome to Focus Orbit. We provide the best study material, notes, and preparation strategies for UPSC and competitive exams to help you succeed

UPSC Logo

Breaking

Thursday, 2 July 2026

मांडू की खुरासानी इमली को मिला GI टैग,UPSC NOTES

 

प्रिलिम्स फैक्ट्स (01 Jul, 2026)



मांडू की खुरासानी इमली को मिला GI टैग

स्रोत: इकोनॉमिक टाइम्स

मांडू (म.प्र.) के प्रतिष्ठित बाओबाब फल, जिसे स्थानीय रूप से खुरासानी इमली के नाम से जाना जाता है, को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है, जिससे इसे आधिकारिक मान्यता और संरक्षण मिला है।

  • खुरासानी इमली का परिचय: यह हल्के हरे रंग का फल है जिसका स्वाद तीखा मीठा-खट्टा होता है, जो मांडू क्षेत्र में अपने अद्वितीय पोषण, औषधीय और सांस्कृतिक मूल्य के लिये जाना जाता है।
  • बाओबाब वृक्ष का परिचय: बाओबाब वृक्ष, जिसे वैज्ञानिक रूप से एडनसोनिया डिजिटाटा कहा जाता है, अपने विशाल जल-भंडारण वाले तने और उल्टे-वृक्ष जैसी शाखाओं के लिये प्रसिद्ध है, जो इसे मांडू का एक प्रमुख स्थलचिह्न बनाता है।
    • ऐतिहासिक उत्पत्ति: माना जाता है कि यह वृक्ष लगभग छह शताब्दी पहले अफगान और अरब व्यापारियों द्वारा मांडू में लाया गया था और बाद में स्थानीय जलवायु एवं भूभाग के अनुकूल हो गया।
    • स्थानीय सघनता: मांडू में बाओबाब वृक्षों की भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक आबादी है, अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में 1,000 से अधिक वृक्ष हैं।
    • पारंपरिक उपयोग: जनजातीय समुदाय लंबे समय से फल के गूदे, रस, बीज और सूखी छाल का उपयोग स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिये करते आ रहे हैं, जिसमें मधुमेह, पाचन संबंधी समस्या, बुखार एवं थकान का उपचार शामिल है।
  • प्रभाव: इस टैग से जनजातीय परिवारों को बेहतर आय, संगठित विपणन, सहकारी समितियाँ, मूल्य-वर्द्धित उत्पाद, नए वृक्षारोपण तथा संरक्षण के माध्यम से लाभ होने की उम्मीद है, हालाँकि अभी भी समर्पित सरकारी संरक्षण कार्यक्रमों और वैज्ञानिक अनुसंधान का अभाव है।
  • महत्त्व: GI टैग से बाओबाब-आधारित उत्पादों के आस-पास ब्रांडिंग, विपणन और मूल्य-वर्द्धित उद्योगों में सुधार की उम्मीद है, जिससे संग्रहण तथा प्रसंस्करण में संलग्न जनजातीय परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त
---------------------------------------------------******---------------------------------------------------

🎯 Focus Orbit Educational Network से जुड़ें:

UPSC Civil Services परीक्षा की पूरी तैयारी और daily updates के लिए हमारे अन्य महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म्स को अभी फॉलो करें:

* 🌐 Our Blogger Website (Daily Current Affairs): https://focusorbitupsc.blogspot.com/

* 🌐 Our WordPress Blog (Prelims MCQ Tests): https://focusorbitupsc.wordpress.com/

* 📸 Follow on Instagram (Daily Mindmaps & Shorts): https://www.instagram.com/focusorbit_official/

* 📺 Subscribe on YouTube (Video Lectures): https://www.youtube.com/@Focusorbit_official

* 🐦 Follow on Twitter/X (Important Articles & News): https://x.com/Ravikumar676416

* 👥 Follow Facebook Page: https://www.facebook.com/focusorbitofficial/

* 👤 Connect on Facebook Profile: https://www.facebook.com/ravikumar676416/

* 🌐 Our Smart Digital Card: https://ravi7star.cam

✉telligram channel: -    https://t.me/focusorbit_official