अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय आय (UPSC Notes), GS -3

                                           

1. अर्थव्यवस्था (Economy) क्या है?

कोई भी एक भौगोलिक क्षेत्र जिसमें उपलब्ध संसाधनों से वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन किया जाता है तथा वितरण लोगों में किया जाता है ताकि उन्हें कल्याण (welfare) प्राप्त हो सके।

2. माइक्रो (Micro) बनाम मैक्रो (Macro) अर्थशास्त्र

माइक्रो अर्थशास्त्र (व्यष्टि)

मैक्रो अर्थशास्त्र (समष्टि)

किसी एक आर्थिक निर्णयकर्ता का अध्ययन।

संपूर्ण अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों का अध्ययन।

उदाहरण: एक उपभोक्ता, एक उत्पादक।

उदाहरण: GDP, रोजगार, मुद्रास्फीति।

3. GDP (सकल घरेलू उत्पाद - Gross Domestic Product)

एक देश की घरेलू सीमा में 1 वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के बाजार मूल्य के समग्र योग को GDP कहते हैं।

     GDP में केवल उसी उत्पादन को शामिल किया जाता है जो देश की घरेलू सीमा (Economic Territory) में हुआ हो।

     अन्य राष्ट्र के लोग यदि घरेलू सीमा में कार्य करते हैं, तो उनके उत्पादन को उस अन्य राष्ट्र की GDP में शामिल नहीं किया जा सकता है।

     GDP में केवल अंतिम वस्तुओं और सेवाओं को ही शामिल किया जाता है ताकि दोहरी गणना से बचा जा सके।

GVA (Gross Value Addition)

भारत द्वारा जनवरी 2015 में SNA (System of National Account-2008) के अंतर्गत इस प्रणाली को लागू किया गया है जिसमें GDP के अनुमान लगाने के लिए GVA को मुख्य रूप से आधार बनाया जाता है।

4. GNP (सकल राष्ट्रीय उत्पाद - Gross National Product)

भारतीय संदर्भ में:

GNP = GDP + Net factor income earned abroad (विदेशों में अर्जित निवल साधन आय)

GNP = GDP + (भारतीय साधनों द्वारा विदेशों में अर्जित आय (A) - विदेशी साधनों द्वारा भारत में अर्जित आय (B))

5. NNP (निवल राष्ट्रीय उत्पाद - Net National Product)

NNP = GNP - Depreciation

(मूल्य ह्रास - मशीन, भवन, उपकरण आदि की घिसावट का अनुमानित मूल्य)

6. NNP at Factor Cost

     NNPfc = NNPmp - (Indirect Taxes - Subsidy)

     नोट: NNPfc को NNI (Net National Income) या साधारण रूप से NI (National Income) कहा जाता है।

7. PCI (प्रति व्यक्ति आय - Per Capita Income)

PCI = NI (National Income) / Population

नोट: राष्ट्रीय आय की समग्र अवधारणाओं (जैसे- GDP, GNP, NNP आदि) की तुलना में प्रति व्यक्ति आय (आर्थिक कल्याण - economic welfare) को अधिक बेहतर ढंग से प्रदर्शित करती है।

8. Real GDP, Real GNP आदि

     यदि गणना स्थिर मूल्यों (at constant prices) पर की जाए तो Real शब्द का उपयोग किया जाता है।

     भारत का वर्तमान आधार वर्ष 2011-12 है (2026 में 2022-23 को नए आधार वर्ष के रूप में संभवतः स्वीकार किया जाएगा)

9. Nominal GDP, Nominal GNP आदि

यदि गणना "चालू मूल्यों" (at current prices) पर की जाए तो Nominal शब्द का उपयोग किया जाता है। ग्रोथ का अनुमान लगाने में इनका कोई विशेष महत्व नहीं है।

10. GNP/GDP Deflator

GNP/GDP Deflator = Nominal GDP/GNP / Real GDP/GNP

कभी-कभी इसे 100 से गुणा किया जाता है। इसके जरिए मुद्रास्फीति के बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता है।

---------------------------------------------------------******-------------------------------------------


UPSC Mains Practice Question

प्रश्न: "राष्ट्रीय आय की समग्र अवधारणाएँ (जैसे GDP, GNP) आर्थिक कल्याण (Economic Welfare) का सटीक मापक नहीं हैं।" इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए और समझाइए कि प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) इस दिशा में एक बेहतर संकेतक क्यों मानी जाती है? (250 शब्द)

Ans:-

--------------------------------------------------------******--------------------------------------------------------


🎯 Focus Orbit Educational Network से जुड़ें:

UPSC Civil Services परीक्षा की पूरी तैयारी और daily updates के लिए हमारे अन्य महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म्स को अभी फॉलो करें:


* 🌐 Our Blogger Website (Daily Current Affairs): https://focusorbitupsc.blogspot.com/

* 🌐 Our WordPress Blog (Prelims MCQ Tests): https://focusorbitupsc.wordpress.com/

* 📸 Follow on Instagram (Daily Mindmaps & Shorts): https://www.instagram.com/focusorbit_official/

* 📺 Subscribe on YouTube (Video Lectures): https://www.youtube.com/@Focusorbit_official

* 🐦 Follow on Twitter/X (Important Articles & News): https://x.com/Ravikumar676416

* 👥 Follow Facebook Page: https://www.facebook.com/focusorbitofficial/

* 👤 Connect on Facebook Profile: https://www.facebook.com/ravikumar676416/

* 🌐 Our Smart Digital Card: https://ravi7star.cam


Comments

Popular posts from this blog

Nav Samvatsar

The cramp was not enough